Noida:फेस-2 पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड।

 

नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस टीम द्वारा दादरी मेन रोड़, ग्राम भंगेल के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस टीम को सलारपुर की तरफ से नाले के किनारे वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा उनको रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को मोड़कर श्मशान घाट वाली सर्विस रोड़ की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आगे चलकर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। जिसके बाद दोनों व्यक्ति पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

घायल अभियुक्त की पहचान अमन चतुर्वेदी पुत्र रामनारायण निवासी ग्राम पाराखेड़ा, थाना टीकमगढ़, जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश वर्तमान पता ग्राम हल्दौनी, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष के रुप में हुयी है।

अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर कारतूस बरामद हुये है। दूसरे बदमाश आकाश यादव पुत्र नीरज निवासी ग्राम पचोखरा, थाना टूंडला, जिला फिरोजाबाद वर्तमान पता ग्राम डेरीन, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 20 वर्ष को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 04 मोबाइल फोन व एक चोरी की बिना नम्बर प्लेट लगी स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुयी है, जोकि थाना ईकोटेक-3 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 430/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

 

चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम, कुछ दिनों पूर्व बाईक की थी चोरी।

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अमन व आकाश आपस में मिलकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं तथा चोरी के फोन को आने-जाने वाले व्यक्तियों को सस्ते दामों पर बेच देते है। अभियुक्तों ने बताया कि वह काफी समय से मोबाइल चोरी करके बेचने का काम कर रहे है। उक्त स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल दोनों अभियुक्तों द्वारा मिलकर ग्राम कुलेसरा से चोरी की गयी थी। बदमाशो के सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

Grater Noida:थाना जेवर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान हत्या में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

Noida News:नोएडा पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग।

Dadri:अधिवक्ता को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश में 3 गिरफ्तार।