NCR News: 1 अक्टूबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल।

 

नोएडा समेत पूरे NCR में 1 अक्टूबर से बिना वैलिड PUCC (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) के पेट्रोल और डीजल नही मिलेगा।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा ये सख्त कदम उठाया गया है। जानकारी के अनुसार नोएडा,ग्रेटर समेत पूरे एनसीआर मे आप 1अक्टूबर से बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट के अपनी गाड़ी मे ईंधन (पैट्रोल/डीज़ल) नही भरवा सकेंगे। इसके क्रियान्वयन को लेकर नोएडा के करीब 40 पेट्रोल पम्पस पर तैयारी कर ली गई है। पैट्रोल पंप पर मोबाइल ऐप के जरिए PUCC चेक किया जाएगा। जिसके पास वैलिड पियूसी होगा सिर्फ उसी गाड़ी को पैट्रोल या डीज़ल दिया जाएगा। जल्द ही सभी दूसरे पम्पस पर भी यह तैयारी कर ली जाएगी।

वाहनों की पहचान के लिए पेट्रोल पंपों पर ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो नंबर प्लेट स्कैन करके PUCC स्टेटस बताएंगे। एपीएनआर कैमरे के जरिये वाहनों की नंबर प्लेट की जाँच करके यह पता लगाया जाएगा कि, उस वाहन के पास पीयूसी सर्टिफिकेट है या नहीं , यदि पीयूसी नहीं है, तो रेड लाईट जलेगी और उस वाहन को ईंधन नही दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि 1 अक्टूबर से पहले अपना PUCC अपडेट करा लें, नही तो ईंधन भरने से वंचित रहना पड़ेगा।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।