मोती गोयल हत्याकांड का खुलासा 5-5 लाख रुपए में हायर किये गये थे 2शूटर

नोएडा,  के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के हिण्डन विहार बरौला में 16 अप्रैल को मोती गोयल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । नोएल पुलिस द्वारा आज  इस हत्या का खुलासा किया गया है । हत्या के मामले का खुलासा करते हुए थाना सेक्टर-49 पुलिस ने हत्या के आरोपी अमित औऱ राहुल को गिरफ्तार किया है । एसपी सिटी नोएडा के अनुसार चेकिंग के दौरान राहुल और अमित को गिरफ़्तार कर लिया जबकि हरेंद्र भागने में कामयाब हो गया । हत्या का मास्टरमाइंड ग्रेटर नोएडा के कनारसी निवासी  हरेंद्र प्रधान है । उसीके कहने पर दोनो राहुल और अमित ने मोती गोयल की हत्या की है । हरेंद्र अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है ।  गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, तीन कारतूस ओर एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।