गाजियाबाद,सीडीओ की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन

 

गाजियाबाद  के दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ​अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति गाजियाबाद की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान भूमि संरक्षण विभाग में संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना तथा खेत तालाब योजना के अंतरगत वर्ष गत वर्ष की उपलब्धियों के बारे मे बताया गया। आगामी वर्ष 2025-26 भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं और जल संरक्षण समिति के सम्मुख प्रस्तुत किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला सांख्यिकी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी वन विभाग, सहायक इअभियंता लघु सिंचाई विभाग, खंड विकास अधिकारी के प्रति निधि एवं अन्य अधिकारियों के साथ साथ विभाग की योजनाओं के लाभार्थी कृषक मौजूद रहे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।