गाज़ियाबाद,डीएम की मदद से वापिस मिला पीड़ित महिला को मकान।

गाजियाबाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित महिला को उसके मकान का कब्जा दिलाया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी रीना पत्नी रवि, निवासी सी-259, ब्लॉक-सी, राजीव नगर, भोपुरा, साहिबाबाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, उनके मकान संख्या-518, प्लॉट संख्या-88, खसरा संख्या-128, रामा विहार कॉलोनी, ग्राम ब्रह्मपुरी उर्फ भोपुरा पर अन्य व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर ताला लगा दिया गया है।

पीड़िता के अनुसार उक्त डेढ़ मंजिला मकान उन्होंने 30 मार्च 2026 को वीरेन्द्र सिंह से प्रॉपर्टी डीलर तरुण चौधरी के माध्यम से खरीदा था, जिस पर विक्रेता के परिवार के सदस्यों ने कब्जा कर लिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएचओ थाना टीला मोड़ और तहसीलदार रितेश सिंह की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

आज 12 सितम्बर को थाना टीला मोड़ में दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया। सुनवाई के उपरांत आपसी सहमति के आधार पर पीड़िता रीना को मौके पर ही मकान का कब्जा दिला दिया गया।

अपने मकान पर कब्जा मिलने पर पीड़िता द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

इस संबंध में एसडीएम सदर के अनुसार पीड़ित महिला को कब्जा दिला दिया गया है, साथ ही मामले में जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

ड्रग तस्करी के आरोप मे 2 विदेशी अभियुक्त गिरफ्तार,50 लाख का ड्रग्स बरामद।

जेवर में 2 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक गौशाला, भूमि पूजन संपन्न।

कसना पुलिस द्वारा दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार।