Ghaziabad:जिलाधिकारी के निर्देशन पर पहली बार गांव में आयोजित हुआ किसान दिवस।

किसानों की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण जिलाधिकारी:रविंद्र कुमार मॉंदड़।

गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा एक नई पहल की शुरुआत करते हुए पहली बार किसान दिवस का आयोजन किया गया। भोजपुर ब्लॉक के तलहेटा गांव की चौपाल पर आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा की गई।

 किसान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं से बातचीत करके जिलाधिकारी ने किसानों का धरना समाप्त कराया।

किसान दिवस में सिंचाई, विद्युत, खाद-बीज, राजस्व, गन्ना भुगतान सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का संज्ञान लेकर उनके निस्तारण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गन्ना किसानों के भुगतान के आदेश।

जिलाधिकारी ने चीनी मिल द्वारा किसानों के ब्याज की बकाया धनराशि 21.65 करोड़ रुपये का भुगतान दीपावली से पहले सुनिश्चित कराने के लिए जिला गन्ना अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय से उनका बकाया भुगतान मिल सके।

विद्युत विभाग  पर जताई नाराजगी।

किसान दिवस के दौरान विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के विषय में अधिशासी अभियंता द्वारा समुचित जानकारी न दिए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की पूरी जानकारी रखें तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

एक सप्ताह में हो प्राप्त शिकायतों के निस्तारण।

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर एक सप्ताह के भीतर शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित किया जाए और समस्या से निस्तारण निश्चित किया जाए। किसानों ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक श्री आशीष कुमार सिंह सहित कृषि, उद्यान, सिंचाई, विद्युत, राजस्व, पशुपालन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।