कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था आदि के किए गए पुख्ता इंतज़ाम

 

ग्रेटर नोएडा जोन के चारों सर्किलों एवं सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित एसीपी एवं थाना प्रभारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों द्वारा मौक ड्रिल भी की गयी।

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के अन्तर्गत ग्रेटर नोएडा जोन के चारों सर्किल में कासना पुलिया, परी चौक, डोमिनोज गोल चक्कर, पातालेश्वर मन्दिर, एनटीपीसी कट, जीटी रोड, कस्बा चौराहा, ईस्टर्न पेरिफेरल, नौरंगपुर बार्डर, खेरली नहर, थाना कासना घंघौला चौकी क्षेत्र, समोसा कट, झुप्पा, जहांगीरपुर, रबुपुरा, खेडा अंडरपास, शिव नानकामहेश्वर मन्दिर, कैंची पुलिया पर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं शिविर आयोजकों को निम्न निर्देश दिए गए है।

यातायात व्यवस्था का रखा जाए ख्याल

कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आवागमन में अवरोध उत्पन्न न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कावड़ियों के लिए शिविर स्थान का निर्धारण

 आयोजकों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने शिविर चिन्हित स्थानों पर ही लगाएं जाएं ताकि सड़क मार्ग बाधित न हो और यातायात सुचारु बना रहे।

विद्युत उपकारणों सम्बंधित सुरक्षा

वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कांवड़ शिविरों में लगाए गए विद्युत उपकरणों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की शॉर्ट सर्किट या दुर्घटना से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ बरती जाएं।

 आपातकालीन चिकित्सा की व्यवस्था

 सभी शिविरों में अनिवार्य रूप से प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।

नियमित गश्त एवं निगरानी  

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहें और कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखें। सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।