जेवर और अनूपशहर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, आगामी पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट का  दिया प्रस्ताव

 

लखनऊ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित आवास पर मुलाक़ात की। इस दौरान दोनों विधायकों ने प्रदेश के उन युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रेषित किया गया, जो पुलिस, जेल वॉर्डर, फायरमैन और अन्य सुरक्षा बलों की भर्तियों में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी, भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी अड़चनें और प्रशासनिक कारणों से कई वर्षों से कुछ भर्तियाँ या तो लंबित रहीं या किसी कारणवश पूर्ण नहीं हो पाई, जिससे असंख्य नौजवानों की उम्र सीमा पार हो चुकी है। इसके बावजूद आज भी देश सेवा के लिए तैयार हैं। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि प्रदेश सरकार उन्हें एक मौका और प्रदान करे।

 जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारे इस आग्रह को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार युवाओं के हित में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके कर अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में पहले भी युवाओं के भविष्य को लेकर सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी युवाओं के हितों की रक्षा की जाएगी। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्रदेश के नौजवानों को संदेश देते हुए कहा कि आप अपनी तैयारी पूरी निष्ठा और लगन से जारी रखें। हमारा पूरा प्रयास होगा कि नौजवानों के हित में निर्णय हो।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।