ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा पुलिस द्वारा ट्यूबवेल से मोटर और अन्य सामान चोरी करने के आरोप मे 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 5 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व ग्रेटर नोएडा के ग्राम सलारपुर कलां में खेत में लगी पानी की 4 मोटर और फिर 16 सितंबर को ग्राम दादूपुर खटाना से नलकूप की 7.5 HP बिजली की मोटर चोरी होने के संबंध में थाना जारचा पर मामला दर्ज़ किया गया था। चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस के अनुसार दिनांक 18 सितंबर को थाना जारचा पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 अभियुक्त दिपांशु को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि, वह अपने साथी के साथ दिन में गांव व सुनसान जगहों पर लगे ट्यूबवेल की रेकी करता था और रात में मोटर,समरसिबल खोलकर चोरी कर लेता था। बाद में मोटरों से एल्युमीनियम, तांबा निकालकर बेच देता था।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से पानी की मोटर (समरसिबल), पानी के पंखे,4.5 किलोग्राम तांबे का तार और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है।