नोएडा पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस द्वारा भारी मात्रा मे चोरी के दो पहिया वाहन बरामद किए गए है ।
नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार इन अभियुक्तों को नोएडा के सेक्टर 50 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 22 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, फर्जी नम्बर प्लेट, 32 बोर का तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों मे विशाल उर्फ सलीम, दीपक और दिवाकर सरकार शामिल है।
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के अनुसार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम तीनों लोग मिलकर नोएडा, दिल्ली व गाजियाबाद आदि जगहों से रैकी करके वाहनों की चोरी करते थे। चोरी करने के बाद ये लोग वाहनों को किसी अज्ञात स्थान पर इकठ्ठा कर लेते थे, और मौका मिलते ही किसी राह चलते व्यक्ति को बेच देते थे।