नोएडा प्राधिकरण ने मनाया 79वा स्वतंत्रता दिवस, सीईओ ने शहर के मुख्य चौराहो पर क्लॉक टॉवर ट्रैफिक बूथ एवं वॉटर एटीएम का किया उद्घाटन

नौएडा प्राधिकरण द्वारा आज 79वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। नोएडा प्राधिकरण द्वारा इंदिरा गांधी कला केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम. द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत कार्यक्रम का आरंभ हुआ। नोएडा सैक्टर 19 स्तिथ मैरीगोल्ड स्कूल, के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। सीईओ ने प्राधिकरण की यात्रा के बारे मे बताते विगत वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया।

इन उपलब्धियों में

– भूमि एवं प्लॉट आवंटन की पारदर्शी प्रक्रिया

– बजट में उल्लेखनीय वृद्धि

– शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण

– पार्कों एवं तालाबों का निर्माण

– वेस्ट वंडर पार्क की स्थापना (जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र किया जाएगा)

– सैक्टर 128 से 137 तक गंगाजल आपूर्ति पाइपलाइन परियोजना की प्रगति शामिल है।

डॉ. लोकेश एम. ने भारत की सांस्कृतिक एवं भाषायी विविधता, राष्ट्रीय एकता और नागरिक उत्तरदायित्व के महत्व पर बल देते हुए संकल्प लिया कि, नोएडा प्राधिकरण भविष्य में एक और अधिक विकासशील, सशक्त एवं स्वच्छ नोएडा के निर्माण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध रहेंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा अट्टा पीर चौराहे पर क्लॉक टॉवर ट्रैफिक बूथ एवं सैक्टर 30, निठारी में वॉटर ए.टी.एम. का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।