Grater Noida:ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका।

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नंगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों ने रात में मैगी खायी थी और चाय पी थी। इसके बाद सभी सो गए। सुबह पांचों के मृत मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार थाना रबूपुरा के नगला श्री पदम गांव निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्यों 1. महेश , उम्र 37 वर्ष, 2. ललिता पत्नी महेश उम्र 35 वर्ष, 3. लड्डू पुत्र महेश उम्र 11 वर्ष, 4. मिष्टी पुत्री महेश उम्र 07 वर्ष, 5. साक्षात पुत्र महेश उम्र 03 वर्ष की मृत्यु हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारी, एम्बुलेंस एवं फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुँचे। फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

प्रथम दृष्टया मामला ‘फ़ूड पॉइजनिंग’ का लग रहा है। मृतक महेश की माता द्वारा बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने रात्रि में नूडल्स का सेवन किया था। मृत्यु के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के अनुसार रात करीब 10 बजे पूरा परिवार मेला देख के घर लौटा। घर पहुंचने पर खाने में मैगी और चाय बनाई है। इसके बाद परिवार के सभी लोगों ने एक साथ मैगी और चाय का सेवन किया और सोने चले गए। सुबह जब परिवार के पांचों सदस्य मृत मिले, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में किसी खाद्य पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों खाने के नमूने लेक उनकी जांच की रही है ताकि मृत्यु की असली वजह का पता चल सके।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और खाद्य पदार्थों की जांच के बाद ही पांचों लोगों की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।