घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात एवं विद्युत व्यवस्था सम्बंधित निर्देश।
गाजियाबाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में छठ पूजा पर्व के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
स्वच्छ जल,घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छता, स्वास्थ्य, एवं यातायात संबंधित निर्देश।
बैठक के दौरान छठ समिति के पदाधिकारियों द्वारा छठ पर्व से पूर्व 12 नवम्बर तक हिण्डन नदी में स्वच्छ जल की उपलब्ध कराने,नदी की सफाई कराने तथा जनपद के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात एवं सुरक्षा सहित आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, छठ पूजा से पूर्व हिण्डन नदी में स्वच्छ जल की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
सुरक्षा को सीसीटीवी, पुलिस प्रबंध को लेकर निर्देश।
घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा कार्यक्रम की समाप्ति तक पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद रहें तथा कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद ही उन्हें स्थल छोड़ने की अनुमति दी जाए।
बिजली विभाग को निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति के निर्देश।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को हिण्डन घाट सहित अन्य छठ घाटों पर स्वास्थ्य शिविर एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से करे तैयारियां।
जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व आस्था एवं श्रद्धा का महत्वपूर्ण पर्व है। इसे सकुशल, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एल ए अपर जिलाधिकारी नगर, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग एवं सभी नगरीय निकायों के अधिकारी, छठ पूजा समितियों की ओर से पवन झा, पं. राकेश तिवारी, श्रीमती रीता सिंह, बालकिशन यादव, जय दीक्षित, विनोद अकेला, रामबाबू सिंह, उर्मिला पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।