Gaziabad:हिंडन बैराज में कूदी महिला,पुलिस और SDRF ने देवदूत बन सुरक्षित बाहर निकला।।

 

गाजियाबाद इंदिरापुरम में एक महिला के नदी में कूदने की ख़बर मिली, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा महिला का रेसक्यू किया गया।

जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम हिंडन बैराज में नदी में कूदी एक महिला को पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम और परिजनों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

महिला को उपचार के लिए यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला हिंडन बैराज पहुंची और नदी में छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस, SDRF टीम और परिजनों के संयुक्त प्रयास से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

महिला को उपचार हेतू यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।