गौतम नगर पुलिस कमिश्नर ने धूप में ड्यूटी कर रहे अपने पुलिसकर्मियों को शीतल पेय पदार्थ का कराया वितरण

 

नोएडा पुलिस कमिश्नर का आज एक अलग ही चेहरा देखने को मिला। पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर द्वारा मानवता का परिचय देते हुए अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को शीतल पेय पदार्थों का वितरण कराया गया। पुलिस कमिश्नर के आदेश से नोएडा में विभिन्न चौक-चौराहा और अन्य जगहों पर जो पुलिसकर्मी, धूप में ड्यूटी कर रहे हैं, उनको छाछ,जूस,नारियल पानी, ओआरएस आदि का वितरण कराया।

जैसा कि आप सब जानते हैं गर्मी अपने चरम पर है पारा 45° तक पहुंच गया है, और इस भीषण गर्मी में भी पुलिसकर्मी रोड पर ड्यूटी देने को विवश है। उनका काम है कहीं ट्रैफिक मैनेजमेंट कराया जाता है,कहीं वाहनों की चेकिंग की जाती है, और अन्य व्यवस्था के जो कार्य होते हैं वहां पुलिसकर्मी सजाता से ड्यूटी देते नज़र आते हैं। लेकिन इस भीषण गर्मी में अपने पुलिस मुखिया द्वारा शीतल पेय पदार्थों का वितरण किए जाने से उन्हें गर्मी में थोड़ी राहत अवश्य मिलेगी। आज गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नररेट के अंतर्गत आने वाले सभी थानों में ठंडी छाछ,नारियल पानी,ओआरएस जूस आदि का वितरण किया गया सुबे की पुलिस मुखिया द्वारा किए गए इस कार्य की सभी पुलिसकर्मियों ने उनकी प्रशंसा की।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।