तिलहनी फसल तोरिया (लाही) का निःशुल्क बीज प्राप्त करने का सुनहरा मौका

 

गाजियाबाद किसानों को तिलहनी फसल तोरिया (लाही) का निःशुल्क बीज प्राप्त करने का सुनहरा मौका प्राप्त हुआ है।

उप कृषि निदेशक, गाजियाबाद के अनुसार तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम “के अर्न्तगत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन दिनांक 1अगस्त से 15 अगस्त तक किया गया था। किन्तु किसानों की सुविधा हेतु तोरिया बीज मिनीकिट की बुकिंग की समय सीमा बढ़ा कर दिनांक 15 अगस्त से दिनांक 31 अगस्त 2025 तक कर दी गयी है जो पूरी तरह से पारदर्शी है।

ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। एक किसान को केवल एक मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा, चयनित कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरीत कराया जायेगा, अतः इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन करें।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।