दिल्ली, नकली हेयर रिमूवल क्रीम बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4अभियुक्त गिरफ्तार।

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने राजधानी में नकली हेयर रिमूवल क्रीम ‘Veet’ बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली उत्पाद, खाली ट्यूब, पैकिंग सामग्री और केमिकल बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री से करीब 4,000 नकली Veet ट्यूब, 5,500 से अधिक पैक्ड प्रोडक्ट और लगभग 10,000 खाली ट्यूब बरामद हुई हैं। इसके अलावा वैक्स और भारी मात्रा में ऐसे केमिकल भी मिले हैं जिनका इस्तेमाल नकली क्रीम तैयार करने में किया जा रहा था।

इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों मे नीरज गुप्ता, रवि, सुरेश राजपूत और दिनेश चंद्र सति शामिल है। अभियुक्त नकली क्रीम को असली Veet की तरह पैक कर बाजार में बेच रहे थे। पैकेजिंग इस तरह तैयार की गई थी कि आम ग्राहक आसानी से धोखा खा जाए।

पुलिस के अनुसार ये लोग लंबे समय से नकली उत्पाद बनाकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्लाई कर रहे थे।

 

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।