नई दिल्ली 28 से 30 सितंबर 2026 तक बैंक यूनियनस की प्रस्तावित हड़ताल है। हड़ताल के चलते 27 सितंबर यानि रविवार को को विशेष कार्य दिवस के रूप में बैंक खोले जाएगे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।
हड़ताल से पहले 27 सितंबर 2026 (रविवार) को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) को सामान्य रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, इसका उद्देश्य ग्राहकों की बैंकिंग आवश्यकताओं को लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने से बचाना है। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM-linked शाखाओं तथा Currency Chests को 27 सितंबर को संचालित करने की अनुमति दी है।
चूंकि 26 सितंबर (चौथा शनिवार), 27 सितंबर (रविवार) 28–30 सितंबर को हड़ताल प्रस्तावित है, इसलिए बैंक ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक शाखा-आधारित सेवाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है।
शाखा-आधारित कार्य 27 सितंबर को ही पूर्ण कर लें ग्राहक।
ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक नकद निकासी, चेक, ऋण,खाता संबंधी कार्य एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखा-आधारित कार्य 27 सितंबर को ही पूर्ण कर लें।
डिजिट बैंकिंग पर नहीं पड़ेगा कोई असर।
डिजिटल बैंकिंग, UPI, इंटरनेट बैंकिंग एवं मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है, हालांकि हड़ताल के दौरान कुछ बैंकिंग परिचालन प्रभावित हो सकते हैं।