Noida News:एडीसीपी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, लिया तैयारियों का जायज़ा।

नोएडा आगामी छठ पर्व को लेकर साशन-प्रसाशन तैयारियों में लगे हुए है। आज नोएडा ज़ोन में पुलिस विभाग द्वारा घाटों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

एडीसीपी नोएडा द्वारा आज छठ महापर्व को लेकर घाट का निरीक्षण किया गया। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र व एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार के द्वारा थाना सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत स्थित यमुना घाट का निरीक्षण किया गया।

सुरक्षा तैयारियों क लिया जायज़ा।

एडीसीपी ने इस दौरान आगामी छठ पूजा के दृष्टिगत घाट पर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समय से तयारी पूरी करने के दिए निर्देश।

एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध समय से पुरे करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा सुरक्षा व्यवस्था मे कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

Ghaziabad News:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीएम ने लिया तैयारियों का जायज़ा ।

Noida News:IPS राजीव नारायण मिश्रा का सेवानिवृत्ति समारोह,पत्रकारों ने की कार्यकाल की सराहना।

Noida:फेस-2 पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड।