नोएडा पुलिस ने किया साईकिल रैली का आयोजन, यातयात नियमों के प्रति लोगों को किया जगरूक

नोएडा प्रदेशभर में नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है।
नोएडा पुलिस द्वाराआज गार्डन गैलेरिया , जीआईपी मॉल से एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, और नागरिक पुलिस कर्मियों द्वारा भाग लिया गया व 16 कि0मी0 साईकिल चलाकर जन सामान्य को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।


रैली में लगभग 200 साइकिलिस्ट एवं  सामान्य लोगों ने भाग लिया। रैली के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील करते हुए पालन करने का निर्देश दिया गया। सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मेडल  प्रदान किये गये ।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।