बुलंदशहर के शिकारपुर कैलावन में आज बसपा की चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता मुनकाद अली शामिल हुए।
इस दौरान मुनकाद अली द्वारा 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए शिकारपुर से पंडित मुकेश शर्मा को बीएसपी का प्रत्याशी घोषित किया गया।
बीएसपी की इस जनसभा में सेकड़ो लोग पहुंचे। इस मौके पर मुनकाद अली ने सपा और भाजपा पर जमकर साधा निशाना।
उन्होंने कहा कि,भारतीय जनता पार्टी ने अगर यह कह दिया कि हमारा मुकाबला बहुजन समाज पार्टी से है, तो वह प्रदेश में सरकार नहीं बना सकती यह सारी जनता जानती है की प्रदेश में हमारा मुकाबला किससे है। भारतीय जनता पार्टी लोगों को भ्रमित कर रही है कि उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी से है।
आज की जनसभा को देखकर को देखते हुए मुनकद अली गदगद हो उठे और चुनाव से पहले ही शिकारपुर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी की जीत घोषित कर दी ।