BSF कैंप पर हमला, एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़,छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार सुबह 6 बजे हुए नक्सली हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया. सेना से मुठभेड़ में एक नक्सली भी मारा गया.
हमले के बाद सेना ने मौके से तीन बम बरामद किए हैं. नक्सलियों ने सोमवार सुबह 6 बजे कांकेर के छोटा बेतिया में बीएसएफ कैंप पर हमला किया. बीते 48 घंटों में दूसरी बार छत्तीसगढ़ के जमीन पर नक्सलियों ने हमला किया है.

नक्सलियों ने रविवार को कांकेर में दो दर्जन से अधिक गाड़ि‍यों में आग लगा दी. नक्सलियों ने खनन कार्य में लगे ट्रक, डंपर और अन्य कर्मशियल गाड़ियों को अपना निशाना बनाया. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

याद रहे कि शनिवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला कर दिया था. इसमें पुलिस के एक प्लाटून कमांडर समेत सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए तथा 10 अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं.

Related posts

मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार।

मासूम के साथ हैवानियत करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी