BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा

गाजियाबाद, विशेष संवाददाता । गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 3 अप्रैल को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कि रेली का आयोजन होने जा रहा है। इस रैली को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद भाजपा नेताओ ने आयोजन स्थल पर पहुंच जमकर प्रदर्शन किया। भाजपाइयो का आरोप था कि ज़िला प्रशासन उन्हें मोदी की रैली के लिए अनुमति  नहीं दे रहा है। हालांकि मौके पर पहुंचे डी एम और एस एस पी ने जायजा लेने के बाद अनुमति देने का दावा किया है। इंदिरापुरम में मंगलवार को सी आई एस एफ ने फ्लैग मार्च भी निकाला। प्रशासन द्वारा इज़ाज़त  देने के लिए एक शर्त रखी की ३५ हजार लोग ही रैली में आएंगे। दरअसल ग़ाज़ियाबाद प्रशाशन रैली में आने वाली भीड़ को लेकर आश्वस्त होना चाहता है, जोकि अनुमान से ज़यादा  होने की आशंका है।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली