गौशाला समिति चुनाव के मद्देनज़र पुलिस व्यवस्था का लिया जायज़ा।
ग्रेटर नोएडा एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा डॉ. रवि शंकर द्वारा थाना कासना, थाना इकोटेक प्रथम एवं थाना दनकौर क्षेत्रांतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित UP PET 2026 प्रारंभिक परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
द्रोण गौशाला समिति चुनाव के मद्देनज़र पुलिस व्यवस्था का लिया जायज़ा।
एसीपी द्वारा इस दौरान द्रोण गौशाला समिति चुनाव के मद्देनज़र लगाए गए पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को परीक्षा केंद्रों, चुनाव ड्यूटी स्थलों एवं आसपास के सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए UP PET 2026 प्रारंभिक परीक्षा एवं द्रोण गौशाला समिति चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।