फ्लैट की छत गिरने से पाँच लोग गंभीर रूप से घायल, एसडीएम ने जाना घायलों का हाल

 

गाजियाबाद साहिबाबाद थाना क्षेत्र में अंतर्गत जीडीए फ्लैट छत गिर गई जिसमें एक परिवार के 5 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गाज़ियाबाद के अर्थला की सोसाइटी संजय कॉलोनी मे पहली मंजिल पर बने फ्लैट की छत 26 अगस्त की देर रात गिर गई। हादसे मे फ्लैट में सो रहे मकान जाहिद,अलीमन,शहनाज, जाबिर और नजराना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एक ही परिवार के सदस्य है,जिन्हें उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।उप जिलाधिकारी सदर अरुण दीक्षित घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे और प्रशासन द्वारा सहायता का आश्वासन दिया। उन्होने चिकित्सकों को निर्देश देए कि, घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।