यातयात नियमों का उलंघन करने के चलते 20 लोगों के लाइसेंस हुए रद्द , सूची देखे

नोएडा परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा अभियान चलाकर जनपद गौतम बुद्ध नगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा इस सप्ताह 20 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। निलंबित किए गए लाइसेंस धारकों की सूची पता सहित देखें। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह ने समस्त जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहां है कि सभी व्यक्ति जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में इसी प्रकार कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी । डीएम ने यह भी कहा कि यदि संबंधित व्यक्ति कहीं पर वाहन चलाते हुए पाए गए तो उनके विरूद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

निलंबित लाइसेंस धारकों की सूची

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।