ग्रेटर नोएडा में होगा विशाल दंगल, ढाई लाख की कुश्ती में जुटेंगे देश-विदेश के 200 से अधिक पहलवान।

 

ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर गांव मेंअंतरराष्ट्रीय महादंगल का आयोजन होने जा रहा है।स्वर्गीय भागमल भाटी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विराट कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में रणजीत पहलवान ने दंगल के विषय में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि दंगल में देश-विदेश के लगभग 200 पहलवान शामिल होंगे। इस दंगल में ईरान और जॉर्जिया समेत कई देशों के पहलवानो द्वारा हिस्सा लेने की उम्मीद हैं। दंगल में शेरा गुर्जर,जोंटी गुर्जर, कलवा गुर्जर, मिर्ज़ा ईरान, जलाल ईरान, हामिद ईरान, टेदो जॉर्जिया, अजय पहलवान और कई नामी पहलवानों शामिल होने जा रहे हैं। दंगल में महिला पहलवान भी भाग ले रही हैं।

दंगल के दौरान ढाई-ढाई लाख रुपये की चार कुश्ती, एक-एक लाख रुपये की चार कुश्ती, इक्यावन हज़ार की चार कुश्ती सहित अन्‍य कुश्‍ती होगी। दंगल दोपहर तीन बजे तक चलेगा। प्रेसवार्ता के दौरान रविन्द्र पहलवान, योगी भाटी, जितेंद्र भाटी,वनीश प्रधान,परीक्षित नागर,राजेंद्र पहलवान आदि मौजूद थे

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।