स्कूल में मासूम से दुष्कर्म, स्कूल स्टाफ पर लगा आरोप

बेंगलुरु,एजेंसी। बेंगलुरु शहर के एक नामी इंटरनैशनल स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप हुआ है। मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी स्कूल के ही स्टाफ हैं। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल के बाहर काफी संख्या में पैरंट्स नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा इस बात से भी बढ़ गया है कि कई स्कूल उन पर यह लिखकर देने के लिए दबाव डाल रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल मैनेजमेंट को जवाबदेह नहीं ठहराया जा सकता है। पैरंट्स को मीडिया से बात करने पर उनके बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी भी दी जा रही है।

आरोप है कि पहली क्लास की बच्ची के साथ स्कूल के दो जिम इंस्ट्रक्टर्स ने सोमवार को रेप किया। बच्ची जब स्कूल से लौटी तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पैरंट्स की मांग है कि बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करने के लिए स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस ऐक्ट (पॉक्सो) की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली