सोनिया, राहुल को अदालत का समन

नई दिल्ली,एजेंसी : दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से जुड़ी वित्तीय अनियमितता के एक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार को समन जारी किया। यह समाचार पत्र कुछ साल पहले बंद हो गया था।

महानगर दंडाधिकारी गोमती मानोचा ने समन जारी करते हुए कहा, मुझे सभी आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत मिले हैं। अदालत उन्हें 7 अगस्त को पेश होने का आदेश देती है। सोनिया और राहुल के साथ पांच अन्य के नाम भी समन जारी किया गया है।

यह समन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी की निजी शिकायत पर जारी किया गया है। नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की स्थापना 1938 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने की थी। यह 2008 में बंद हो गया था।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली