सीएम नोएडा जाने से फिर करेंगे परहेज, उनके प्रतिनिधि करेंगे आगवानी

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोएडा जाने से फिर परहेज करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोएडा आगमन पर उनकी अगवानी मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कोई मंत्री करेगा। मंत्री का नाम मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को तय किया जाएगा।

नोएडा के बारे में किवदंती है कि जो भी मुख्यमंत्री वहां जाता है, अगली बार कुर्सी पर नहीं रहता। यह मिथक तोड़ने के लिए कई मुख्यमंत्री नोएडा गए और वाकई उन्हें या तो बीच में ही कुर्सी गंवानी पड़ गई या अगली बार उनकी सरकार नहीं आई। इसलिए मुख्यमंत्री वहां जाने से बचते हैं। वहां के कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नहीं जाते। कई बार देखा गया है कि मुख्यमंत्री ने नोएडा जाने के बजाए नोएडा की योजनाओं और परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से किया है।

एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन तो उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया था।
इस बीच, मुख्यमंत्री आगरा के कार्यक्रम के बाद सीधे लखनऊ लौट आए। उनके आगरा से सीधे सैफई जाकर सैफई महोत्सव में भाग लेने की चर्चा थी, लेकिन वे वहां भी नहीं गए। यह बात दीगर है कि सोमवार को सांसद धर्मेंद्र यादव और तेज प्रताप यादव से उनकी हुई मुलाकात के बाद उनके सैफई जाने की संभावना बढ़ गई थी।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे