सपा में मूर्खों का राज है। – बेनी प्रसाद वर्मा

लखनऊ/फैजाबाद. एजेंसी। राजधानी में मोबाइल, कैश और ट्रॉली बैग बांटने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बेनी प्रसाद वर्मा ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दे दिया है। बड़बोले बेनी प्रसाद ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा में मूर्खों का राज है और सब गधे हैं।

लखनऊ में ट्रॉली बैग, कैश और मोबाइल बांटने के बाद सियासी गलियारे में मचे तूफ़ान पर बेनी ने फैजाबाद में इसके पीछे का गेम प्लान बताया। उन्होंने कहा कि ‘हम व्यापारी हैं और यदि आपको एक पैसे देंगे तो आपकी जेब से चार पैसे निकाल लेंगे। इसी गिफ्ट के चलते आप प्रचार करोगे की बड़ा अच्छा लोहा है।’

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि ये गधे हैं और पता नहीं लोहिया जी इनको क्या पढ़ा गए। इनको देखकर लगता है कि यूपी में मूर्खों का राज है। उनका कहना था कि हमारे पास फंड है और हम दस हज़ार करोड़ रुपया कमाते हैं तो करोड़ दो करोड़ रुपये खर्च करना कौन सी बड़ी बात है।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे