त्रिपोली, एजेंसी
लीबिया की राजधानी त्रिपोली में मोरक्को के दूतावास के बाहर एक बम विस्फोट हुआ। इससे कुछ घंटे पहले ही उस इमारत पर हमला हुआ था, जहां से दक्षिण कोरियाई मिशन काम कर रहा है।
एक अधिकारी ने बताया कि बिन आशूर इलाके में स्थित मारेक्को दूतावास के गेट के नजदीक बम विस्फोट हुआ। बम एक बैग में रखा था। उन्होंने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा कि विस्फोट में वहां खड़ी कुछ कारों को नुकसान पहुंचा है। वर्तमान में मोरक्को दूतावास लीबिया में सक्रिय नहीं है और यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट के समय इमारत में कोई था या नहीं।
इससे कुछ घंटे पहले ही कल कार सवार बंदूकधारियों ने दक्षिण कोरिया के दूतावास परिसर पर गोलीबारी की, जिससे दो लीबियाई सुरक्षाकर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। साइट खुफि