लता की इच्छा है, कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें

पुणे। भारत रत्न लता मंगेशकर ने कहा है कि उनकी इच्छा है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कि हर कोई चाहता है कि मोदी देश का प्रधानमंत्री बनें। लता जी ने कहा कि हमारी शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी के साथ है।

मोदी पुणे में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के उद्घाटन समारोह में लता मंगेशकर के साथ मंच साझा कर रहे थे। इस मौके पर लता मंगेशकर की छोटी बहन और मशहूर गायिका आशा भोंसले भी मौजूद थीं। यहां पहुंचकर मोदी ने सबसे पहले लता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
वहीं इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि लता जी ने जो सम्मान दिया इसके वो उनका सदा आभारी रहेंगे। मोदी ने कहा लता जी का आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है। वहीं जेडीयू और एनसीपी ने साफ कह दिया कि भले ही लता के गीत लोग सुनें लेकिन उनकी बात सुनकर मोदी को वोट नहीं मिलने वाले।

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।