लगातार हमलों के बावजूद पाक से मैत्रीपूर्ण संबंध जरूरीः आरएसएस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पाकिस्तान के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को जरूरी बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की अचानक लाहौर यात्रा का समर्थन किया है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, संघ के संयुक्त सचिव दत्तात्रेय होसबोले ने शनिवार को इंदौर में कहा कि लगातार हमलों के बावजूद पाकिस्तान के साथ ‘सहजीविका’ के भारतीय दर्शन को स्थापित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह संसार एक परिवार है। सहजीविका जरूरी है, यह सभी देशों के लिए जरूरी है। उनलोगों को यह सीखना होगा।

लाहौर में पाक पीएम के साथ मोदी के भोजन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि करना भी चाहिए। हम इसका विरोध नहीं करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्यों नहीं करना चाहिए? उन्होंने कहा कि मोदी के शरीफ के साथ भोजन करने से वसुधैव कुटुंबकम की बात सच हुई है।

होसबोले ने कहा कि लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण होना हमारी जिम्मेदारी है। यह भारत का धर्म है। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार का काम है कि वह तय करे कि उसके राजनयिक रिश्ते कैसे हों। हम मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे