चंडीगढ़, एजेंसी
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार गुल पनाग के पक्ष में प्रचार करते हुए रोड शो कर रहे आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई और वह रोड शो को बीच में छोड़कर दिल्ली लौट रहे हैं। बताय जा रहा है कि खाना न खाने की वजह से वह बीमार पड़ गए हैं।
इससे पहले उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी उद्योगपति मुकेश अंबानी के लिए काम कर रहे हैं।
केजरीवाल के रोड शो के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। आप समर्थकों ने यहां यातायात नियमों का उल्लंघन किया। चंडीगढ़ से गुल पनाग के अलावा कांग्रेस के पवन कुमार बंसल और भाजपा से किरण खेर चुनावी मैदान में हैं।