राजस्थान में भी बीजेपी को मिल सकती बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी बीजेपी को बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। यहां अशोक गहलोत सरकार की वापसी की राह मुश्किल दिख रही है। राजस्थान में आईबीएन7 और द वीक के लिए सीएसडीएस द्वारा किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे की मानें तो यहां कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 41 फीसदी वोट जा सकते हैं। वहीं बीएसपी को 7 फीसदी और अन्य 20 फीसदी वोट जा सकते हैं। इस आधार पर बीजेपी को 115-125 सीटें, कांग्रेस 60-68 सीटें और बीएसपी 4-8 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में 8-12 सीटें जा सकती है।
जहां तक सरकार के कामकाज को लेकर लोगों की राय सरकार के खिलाफ जाती है। महज 31 फीसदी लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं, जबकि 45 फीसदी लोग नाखुश हैं। जबकि 24 फीसदी लोगों ने कोई राय नहीं दी। इसके अलावा जब अशोक गहलोत को एक मौका देने के बात सर्वे में आई तो 50 फीसदी लोगों ने सहमति जताई। जबकि 38 फीसदी इसके खिलाफ गए। वहीं 12 फीसदी लोगों ने अपनी कोई राय नहीं दी।
गौरतलब है कि आईबीएन7 के लिए सीएसडीएस ने ये सर्वे किया है। 14 से 21 अक्टूबर के बीच हुए इस सर्वे में 49 विधानसभा सीटों पर जनता की राय ली गई। 196 पोलिंग स्टेशनों के 4427 वोटरों से बातचीत की गई।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे