यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में , पिता-पुत्री की मौत

ग्रेटर नोएडा हलचल । यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे में एक बच्ची व उसके पिता की मौत हो गयी जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से 45 किलोमीटर दूर यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तडके एक ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गयी। इस घटना में ट्रैक्टर में सवार प्रमोद (28) व उसकी बेटी दीक्षा (5) की मौत हो गयी जबकि श्रीमती रामवती, दिनेश, किरण, वंशिका व दक्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना कासना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली