मेरठ गैंगरेप: साजिश में सहेली भी थी शामिल

नई दिल्ली। मेरठ गैंगरेप और धर्म परिवर्तन मामले में पीड़ित ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने दिए बयान में आरोपियों को लेकर कई सनसनीखेज इल्जाम लगाए हैं। आईबीएन7 को बयान के बारे में मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक जब उसके साथ गैंगरेप हुआ तो शानू नाम के एक लड़के ने उसे धमकी दी कि वो आतंकवादी है और विरोध करने पर उसका और घरवालों का कत्ल कर देगा।

पीड़ित के मुताबिक ऑपरेशन करते वक्त भी उसे धमकी दी गई थी। इसलिए वो अपने परिवार से कुछ नहीं कह पाई। अपने बयान में लड़की ने अपनी एक सहेली पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि मेरठ गैंगरेप मामले में पुलिस ने पीड़ित के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लड़की के पहले ही कलीम नाम के एक शख्स से संबंध थे। पुलिस ने कलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि गर्भवती होने के बाद लड़की का आपरेशन मेरठ में ही हुआ था, मुजफ्फरनगर में नहीं। कलीम ने ही मेरठ मेडिकल कॉलेज जाकर लड़की का ऑपरेशन कराया।

Related posts

मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार।

मासूम के साथ हैवानियत करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी