मानहानि मामले में दिल्‍ली के पूर्व सीएम केजरीवाल को जेल.

नई दिल्‍ली,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी द्वारा यहां एक अदालत में दायर किए गए आपराधिक मानहानि के मामले में आज जमानत के लिए मुचलका भरने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया.

पटियाला हाउस कोर्ट ने केजरीवाल को जेल भेज दिया. केजरीवाल 23 मई तक जेल में रहेंगे. कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी. बताया जाता है कि केजरीवाल तिहाड़ की जेल नंबर चार में रहेंगे. आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि बात दस हजार रुपये जमा करने की नहीं है, आदर्शों की है. सिसौदिया ने कहा कि यदि गडकरी को चोर कहने पर जेल होगी तो हम जेल जाएंगे. वहीं प्रशांत भूषण का कहना है कि ऐसे केस में जेल भेजे जाने की जरूरत नहीं है.

इसके पहले अदालत ने उनसे पूछा कि क्या वह ऐसा चाहते हैं कि उनके साथ कुछ विशेष तरह का व्यवहार किया जाए. अपने खिलाफ जारी समन के अनुपालन में अदालत में पेश हुए केजरीवाल ने मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा से कहा कि वह यह हलफनामा देने को तैयार हैं कि वह अदालत के समक्ष पेश होंगे.

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली