महत्वपूर्ण नियुक्तियां पर रोक के लिए आयोग पहुंची BJP

नई  दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाकर उससे कहा कि वह सरकार को चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण नियुक्तियों से रोके.
भाजपा ने साथ ही प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार द्वारा सरकार की उपलब्धियां गिनाकर आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
भाजपा महासचिव जे पी नडडा ने पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ उप चुनाव आयुक्त सुधीर त्रिपाठी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. मुलाकात के बाद नडडा ने कहा कि सरकार को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वह महत्वपूर्ण पदों पर कोई नियुक्ति न करे क्योंकि इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है.
भाजपा ने पुणे लोकसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटने के मामले में भी आयोग से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि आयोग ऐसे वोटरों को बाद में किसी तारीख पर मतदान की इजाजत दे.
ज्ञापन में मांग की गयी कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद देश के केन्द्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्तियां हो रही हैं. इसे तत्काल रोका जाना चाहिए.
ज्ञापन में भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज पचौरी ने जिस मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस बुलायी थी, उसके बारे में काफी संक्षिप्त जिक्र किया. उलटे वह प्रधानमंत्री की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते रहे.
नडडा ने कहा कि मीडिया सलाहकार सरकारी कर्मचारी है और सरकार की उपलब्धियों पर बात कर उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है. हमने मामले की जांच कर इस संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की है.

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।