मंडी हादसा : डैम से तीन और छात्रों के शव बरामद

मंडी, एजेंसी । मंडी हादसे में ब्यास नदी में बहे तीन और छात्रों के शव बरामद हुए है। तीनों छात्रों के शव पंडोह बांध से बरामद हुए हैं। अब तक 15 छात्रों के शव को नदी से निकाला जा चुका है।

दरअसल मंडी जिला के लारजी बांध से पानी छोड़ने के कारण हैदराबाद के वीएनआर कॉलेज के 24 छात्र और एक ग्रुप लीडर ब्यास नदी में बह गए थे। पिछले कई दिनों से तलाशी के बाद पानी में बहे 25 लोगों में से तीन और छात्रों के शव रविवार को पंडोह बांध से बरामद कर लिया गया है। आठ जून को कुल्लू-मनाली जा रहे हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थलौट के पास फोटो खिंचवाने ब्यास नदी में उतर गए थे। इस दौरान ब्यास में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण 24 छात्र व एक ग्रुप लीडर ब्यास में बह गए थे। रविवार को मिले शवों की शिनाख्त सीएच परमेश्वर, ऋत्विक राव और एम किरण कुमार के रूप में हुई।
अब तक 15 छात्रों के शव मिल चुके हैं जबकि आठ छात्रों व ग्रुप लीडर का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Related posts

मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार।

मासूम के साथ हैवानियत करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी