प्रियंका-राहुल के खिलाफ थाने के बाहर धरने पर विश्‍वास

अमेठी,एजेंसी। . आम आदमी पार्टी लीडर और अमेठी में पार्टी के लोकसभा उम्‍मीदवार कुमार विश्‍वास ने शुक्रवार को अमेठी के गौरीगंज थाने में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कुमार विश्‍वास का कहना है कि पुलिस प्रियंका और राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे। एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कुमार विश्‍वास अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि वह जांच के बाद ही प्रियंका और राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। गौरतबल है कि कुमार विश्‍वास ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका के एक करीबी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उधर, आप नेता अरविंद केजरीवाल भी शुक्रवार को अमेठी पहुंच रहे हैं।

अपने दावे को साबित करने के लिए आप लीडर विश्वास ने यू-ट्यूब पर एक वीडियो भी डाला है । वीडियो में एक व्यक्ति को प्रियंका गांधी की कार के पीछे दौड़ते हुए दिखाया गया है। वह कह रहा है कि कुमार विश्वास को गोली मार दूंगा। हालांकि, प्रियंका गांधी ने उस व्यक्ति से कहा कि इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। कुमार विश्वास ने पहले भी कांग्रेस नेताओं पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। कुमार विश्वास अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे