पाकिस्तान के सभी सम्मेलनों का बहिष्कार नहीं करेगा भारत

नई दिल्ली ,एजेंसी – भारत ने मंगलवार को यह स्पष्ट किया है कि इसे पाकिस्तान में होने वाले उन आयोजनों में हिस्सा लेने से कोई गुरेज नहीं है, जहां कई और देश जुट रहे हों। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने इस बात का खंडन किया है कि इसने इस्लामाबाद में टिकाऊ विकास पर आधारित एक क्षेत्रीय सम्मेलन का बहिष्कार किया है। हालांकि, भारत के तरफ से अभी इस सम्मेलन में हिस्सा न लेने की वजह नहीं बताई गई है।
भारत के तरफ से यह खंडन पाक मीडिया में प्रकाशित खबरों के बाद आया है जिसमें कहा गया था भारत ने विकास के मुद्दे पर इस्लामाबाद में सोमवार को शुरू हुए तीन दिवसीय गवर्निंग काउंसिल ऑफ द एशियन ऐंड पैसिफिक सेंटर फॉर ट्रांसफर ऑफ टेक्नॉलजी सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया है। पाकिस्‍तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्‍तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों ने शुरुआत में सम्मेलन में भारत की भागीदारी की पुष्टि की थी, लेकिन बाद में भारत की तरफ से इससे हटने की जानकारी दी गई। खबर यह भी आई थी कि ईरान और बांग्लादेश भी इसमें शिरकत नहीं कर रह

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।