दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र शुरू ,कल साबित करेंगे विश्वस मत


नई दिल्ली हलचल : आज से दिल्ली की नई विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है।ये सत्र केजरीवाल के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।  यह सत्र आज से शुरू हो रहा है,और 7 जनवरी तक चलेगा।
सत्र के पहले दिन विधानसभा में नए विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया समेत कई नेता शपथ ले चुके हैं, बाकी ले रहे हैं।
जबकि गुरुवार को यानी 2 जनवरी को सरकार विश्वास मत हासिल करने की कोशिश करेगी। गुरुवार को यह साफ होगा कि सरकार चलेगी या चली जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 3 जनवरी को होना है। आप ने पहली बार विधायक बने एमएस धीर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।
उप-राज्यपाल नजीब जंग 6 जनवरी को सदन को संबोधित करेंगे। 7 जनवरी को जंग के अभिभाषण पर चर्चा होगी।
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि मतीन अहमद दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे।
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 28 विधायक हैं, जो बहुमत की संख्या से आठ कम है। आप को कांग्रेस के आठ विधायकों का समर्थन है, जिसकी बदौलत वह बहुमत पा सकती है। सदन में भाजपा के 31 और सहयोगी अकाली दल का एक विधायक है। आप ने अपने मेनिफेस्टो में किये गए वादों में से दो वादे (20 हज़ार लीटर मुफ्त पानी मीटर उपभोक्ताओं को , और बिजली की दरों में 50 प्रतिशत कि कटौती  0 से 400 यूनिट तक) पुरे कर लिए है लेकिन सत्र शुरू होने के बाद ,
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ,केजरीवाल अपना बहुमत साबित कर पाते है या उनकी डगर में अभी और कठिनाई बाकि है। बहरहाल जये सत्र आप सरकार के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे