दिल्ली में मानसून की दस्तक

नई दिल्ली ,हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। आईएमडी के निदेशक बीपी यादव ने कहा, दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार से बारिश हो रही है।

आज: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी इलाकों के अलावा सिक्किम में शुक्रवार  को तेज बारिश के आसार हैं।

कल: पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गरज के साथ है बारिश होने की संभावना।

झारखंड में पहली बार खुलकर बरसा मानसून
रांची
कई दिनों से छिटपुट बरस रहा मानसून गुरुवार को पहली बार पूरे प्रदेश में खुल कर बरसा। अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे किसान खुश हैं। मानसून की इस सक्रियता से प्रदेश में अब आठ जिले अधिक बारिश की सूची में आ गए हैं। अन्य जिलों में भी इस बारिश ने कमी को पूरा किया है। सबसे ज्यादा बारिश डुमरी (गिरिडीह) में 148.2 मिलीमीटर हुई है। देवघर और संथाल परगना में भी मानसून जमकर बरसा। राजधानी रांची में 27 मिलीमीटर बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बने सिस्टम अब पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र पर आ गए हैं। इससे यहां भी बारिश जोर पकड़ने लगी है।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।