जनता परिवार महाविलय: क्या होगी आगे की रणनीति


नई दिल्ली। जनता परिवार के छह दलों ने बुधवार को आपस में विलय करके नई पार्टी बना ली। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। मुलायम संसदीय दल के भी अध्यक्ष होंगे। अभी इस नई पार्टी का नाम, चुनाव चिह्न् और झंडा तय नहीं हुआ है। मुलायम सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर हुई बैठक के बाद शरद यादव ने यह जानकारी दी।

कमेटी तय करेगी नाम: शरद यादव ने बताया कि एक छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो नई पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न् और झंडे पर फैसला लेगी। इसमें शरद यादव, लालू प्रसाद यादव, देवेगौड़ा, ओमप्रकाश चौटाला, कमल मोरारका और रामगोपाल यादव बतौर सदस्य शामिल होंगे। कमेटी मुलायम से सलाह करने के बाद कोई अंतिम फैसला लेगी। अब संसद के भीतर भी ये सभी छह दल एक साथ खड़े नजर आएंगे।

जरूरत के लिए साथ: मुलायम सिंह ने कहा, ‘मौजूदा राजनीतिक जरूरत और लोगों की मांग पर जनता परिवार के दल एक हुए हैं। केंद्र में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जो विपक्षी दलों से बात किए बिना फैसला करती है। पहले जब भी जनता परिवार के लोग एक साथ आए हैं सत्ता उनके हाथ आई है। इस बार भी सत्ता इस परिवार को ही हासिल होगी।’

भाजपा का निशाना: भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘पार्टी के चुनाव चिह्न् या नाम पर चर्चा न होना इस बात का सबूत है कि इन पार्टियों में काफी खाई है। ये दल कितने भी नाम बदलकर आ जाएं, भाजपा इनसे लड़ने को तैयार है।’

ये दल साथ आए
1. सपा
2. राजद
3. जदयू
4. जदएस
5. इनेलो
6. सजपा

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।