जनता की शिकायतों का समय से हो समाधान,लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी डीएम

गाजियाबाद जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई की गयी। जिलाधिकारी द्वारा की जा रही जनसुनवाई में प्रत्येक जनसुनवाई के दौरान लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान नगर निगम, पुलिस विभाग, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी द्वारा सभी ​प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था अथवा नहीं। उन्होने सभी को आश्वासन दिया कि, उनकी समस्या का समाधान कराया जायेगा। इस दौरान एक दिव्यांग द्वारा बिजली बिल अधिक होने के कारण जिलाधिकारी से प्रार्थना की गयी कि उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं है और वह इतना बिल का भुगतान नहीं कर सकता। जिलाधिकारी द्वारा चीफ इन्जीनियर विद्युत से इस सम्बंध में वार्ता की गयी, साथ ​ही प्रार्थी से अन्य कोई और कार्य से पूछा गया, जिस पर प्रार्थी द्वारा सिर्फ बिल के भुगतान के सम्बंध में ही कहा गया। किसानों द्वारा चीनी मिल से दीपावली से पूर्व शेष गन्ना भुगतान करवाने हेतु निवेदन किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र भुगतान कराने की बात कही। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में निवासरत सभी पूर्व सैनिकों का विस्तृत विवरण तैयार कर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई पूर्व सैनिक कार्य करने का इच्छुक हो, तो उसकी योग्यता एवं अनुभव के अनुसार नियोजन की व्यवस्था की जा सके। इस दौरान एक वृद्ध दम्पत्ति द्वारा अपने पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी कि उसने बेईमानी से पूरी जमीन अपने नाम करवा दी है और उन्हें रहने खाने को भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को इस सम्बं​ध में शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने प्रार्थियों को आश्वासन दिया कि, हर शिकायत का पारदर्शिता के साथ निस्तारण करायेंगे। इस सम्बंध में उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, किसी भी शिकायत के निस्तारण में हिला—हवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जनसुनवाई के दौरान एडीएम एफआर सौरभ भट्ट व जिलासूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।