गौड़ा के रेल मंत्री बनने पर खुश हैं, स्‍टेशन मास्‍टर

नई दिल्ली। डीवी सदानंद गौड़ा के देश के नए रेल मंत्री बनने के बाद से मंगलौर के एक स्‍टेशन मास्‍टर काफी खुश हैं. ये स्‍टेशन मास्‍टर कोई और नहीं बल्कि हमारे देश के रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के भाई डीवी सुरेश गौड़ा हैं.

सुरेश इस समय मंगलौर के पास नांदीकोर रेलवे स्‍टेशन में बतौर स्‍टेशन मास्‍टर तैनात हैं. अपने भाई के रेल मंत्री बनने से जहां एक ओर वे बेहद खुश हैं वहीं उनकी उम्‍मीदों का पहाड़ भी अब काफी बड़ा हो गया है. इनकी उम्‍मीदें अपने लिए नहीं बल्कि रेलवे सिस्‍टम को बेहतरीन बनाने की हैं.

सुरेश कहते हैं कि मुझे अपने भाई से किसी फेवर की उम्‍मीद नही है. जब वे एमपी, एमएलए और मुख्‍यमंत्री थे तब भी मैंने उनसे अपने लिए कुछ भी नहीं मांगा. बस उनसे सिर्फ मेरी यही मांग है कि वो पूरे राज्‍य में रेलवे सिस्‍टम को दुरुस्‍त कर दें. विशेषकर दक्षिण कन्‍नड़ रीजन में.

1985 में हुबली में सहायक स्टेशन मास्टर नियुक्त हुए गौड़ा ने कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार में अपने भाई को कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद थी लेकिन इतना अच्छा मंत्रालय मिलेगा, यह नहीं सोचा था

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।