खुर्शीद ने उड़ाया सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का मजाक

 

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक बार फिर एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार उनपर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। खुर्शीद ने कहा है कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देश ऐसे होते हैं, जिसपर चलने से पार्टी का चुनाव हारना तय है। क्योंकि जीतने का तो सवाल ही नहीं उठता। यह खबर एक अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी है। खबरों के मुताबिक लंदन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि सिर्फ तीन हैं वो (चुनाव आयोग) और वह ये तय करते हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान किस शब्द का इस्तेमाल करेंगे और किसका नहीं। ऐसा लगता है मानों वह कह रहे हों कि आप कुछ भी ऐसा नहीं बोलें या कुछ भी ऐसा नहीं करें जिससे चुनाव जीत सकें। आपकी कोशिश चुनाव हारने की होनी चाहिए। सलमान खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट की भी आलोचना की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की आलोचना करते हुए कहा कि सांसदों को निर्देश देने की बजाय सुप्रीम कोर्ट अपना काम ठीक से करे। उन्होंने कहा कि भारत में कोर्ट सारे फैसले करते हैं और कोर्ट यह भी तय करता है कि किस व्यक्ति को संसद होना में चाहिए और किसको नहीं।
First Published: Thursday, March 13, 2014, 09:51

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।