केजरीवाल को नए घर की तलाश

नई दिल्ली,एजेंसी । आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल वाराणसी में जिस जगह से रहकर अपना राजनीतिक अभियान चला रहे थे, वो ठिकाना अब उनसे छिन गया है। संकटमोचन मंदिर के महंत बिशंभर नाथ मिश्रा ने केजरीवाल से उस गेस्ट हाउस का खाली करने को कहा है, जिसमें केजरीवाल और उनका परिवार अब तक रह रहा था। केजरीवाल अब नए ठिकाने की तलाश कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से राजनीतिक गतिविधियां चलाए जाने पर आपत्ति थी। इसी के मद्देनजर महंत बिशंभर नाथ मिश्रा को केजरीवाल से गेस्ट हाउस खाली करने को कहना पड़ा। ये गेस्ट हाउस मंदिर के अहाते में तुलसीघाट पर है। इस गेस्ट हाउस में अरविंद के माता-पिता रह रहे थे और वाराणसी पहुंचने पर अरविंद केजरीवाल भी यहीं रहते थे।

हालांकि इस खबर के बाहर आने के बाद महंत विशंभर नाथ मिश्रा की सफाई भी सामने आई है। महंत विशंभर नाथ मिश्रा ने कहा है कि अरविंद यहां कुछ दिनों के लिए ही आए थे।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे